बड़ा लिंग: क्या महिलाओं की पसंद होता है ? – लिंग के आकार को बढाने वाले उत्पादों का बाज़ार भी निरंतर गर्म होता जा रहा है…

2015-font-b-Hot-b-font-Sale-Sexy-Mens-WOWHOMME-Underwear-Bikini-Briefs-font-b-Bulge
“कहीं मेरा लिंग छोटा तो नहीं?” ये सवाल हर पुरुष कभी न कभी अपने आप से ज़रूर पूछता है।

हाल की रिसर्च छोटे आकार वालों के लिए बुरी खबर बनकर आई है- इस रिसर्च के निष्कर्ष के अनुसार महिलाओं को लम्बा, मजबूत लिंग ज्यादा पसंद आता है। तो किस पर भरोसा किया जाये? क्या टेक्नीक ज्यादा ज़रूरी है? मोटाई ज़रूरी है या लम्बाई? एक बात तो तय है- महिलाओं से ज्यादा लिंग के आकार के बारे में खुद पुरुष चिंतित रहते हैं।
हाल ही के एक ऑस्ट्रालिई अध्यान के अनुसार महिलाएं गठीले शरीर और लम्बे लिंग वाले पुरुषों के लिए आकर्षण महसूस करती हैं। रिसर्च में 13 इंच तक के लिंग दिखाए गए- लेकिन महिलाओं इससे बड़े आकार के लिए भी आकर्षित थी। “आकर्षण के मापदंड पर हमारा ग्राफ 13 इंच के आकार पर भी नीचे नहीं गया”, एक रिसर्चर ने बताया।

लेकिन ये अध्यन सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं पर ही किया गया था। क्या केवल उनकी राय के आधार पर हम किसी निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं? इतना ही नहीं, दिखाए गए शरीर कंप्यूटर एनिमेटेड थे, जिनका चेहरा या बाल नहीं थे। यदि इन् बुतों की बजाय ज़रा सोचिये की आकर्षक आँखों और घुंगराले बालों वाला असली पुरुष हो तो क्या उसके आकर्षण का आधार केवल लिंग का आकार ही होगा?

लम्बाई, मोटाई या दोनों?
क्रोएशिया में की गयी एक स्टडी में महिलाओं से बड़े लिंग की अहेमियत के बारे में पुछा गया। और रिजल्ट जानकर पुरुषों को निश्चित रूप से ख़ुशी होगी, और शायद महिलाओं को आश्चर्य नहीं होगा। आधे से ज्यादा महिलाओं ने कहा की लम्बाई और मोटाई दोनों ही ख़ास मेटर नहीं करती। केवल 18 फीसदी महिलाओं ने कहा की बड़ा आकार अधिक आकर्षक है।

लेकिन इसमें भी एक संदेह है। महिलाओं से लिंग के आकार के बारे में सच कहलवाना उतना आसान नहीं। अपनी असली पसंद बताने की बजाय वो कह सकती है की लिंग का आकार कोई महत्व नहीं रखता। वो अपने आप को सेंसर कर लेती हैं।

इसीलिए ऑस्ट्रेलियाई रेसेअर्चेर अपने अध्यान को सही और अलग मानते हैं। उन्होंने महिलों से सीधे उनकी राय नहीं पूची बल्कि एनिमेटेड तस्वीरों के ज़रिये उनसे जानने की कोशिश की, की उन्हें क्या पसंद है। उनके अनुसार इस तरीके से उन्हें असली पसंद का पता चल पाया।

ढीला या सख्त
एक और सवाल जो ऑस्ट्रलियाई रिसर्च में सामने आया वो ये था की महिलाओं को ढीला लिंग को रेटिंग देने को कहा गया। जिन लोगों ने लिंग देखा है, वो ये जानते हैं की ढीला से सख्त होने की प्रक्रिया में लिंग का आकार काफी बदल जाता है और इसलिए ढीला लिंग को देखकर ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल है की सख्त अवस्था में लिंग कैसा और कितना बड़ा दिखेगा? तो क्या सेक्सुअल आकर्षण की रेटिंग देने के लिए सिर्फ ढीला लिंग की तस्वीर काफी है? महिलाओं के लिए ज्यादा आकर्षक क्या है?
एक और बात, बहुत सदियों पहले लोग गुफाओं में रहते थे और कपडे नहीं पहनते थे तब बात कुछ और रही होगी, लेकिन आज के युग में कितनी महिलाएं अपने होने वाली साथी के लिंग को देखकर रिश्ते की पहेल करती हैं?
असल में बात आकार की नहीं है, ऑस्ट्रलियाई रिसर्च का कहना है। सबसे आकर्षक वो पुरुष होते हैं जो सम्पूर्ण पैकेज हों: लम्बे, गठीले शरीर और बड़े लिंग के आकार वाले।

संतुष्टि!
लुक्स को छोड़कर ज़रा कुछ और बात की जाये- क्या बड़े लिंग का अर्थ है अधिक संतुष्टि? बहुत से अध्यानो के अनुसार ये सही नहीं है। योनि की बनावट किसी भी आकार के लिंग के लिए उपयुक्त ही होती है, तो लम्बाई या मोटाई का असर असल में नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन एक अमरीकी अध्यन के अनुसार मोटा लिंग क्लाइटोरिस को बेहतर स्तिमुलेट करने में सक्षम है।

इस स्टडी में 90 फीसदी महिलाओं ने लम्बाई की बजाय मोटाई को अधिक मेहेत्वपूर्ण मन, क्यूंकि उनके अनुसार मोटा लिंग से उन्हें ज्यादा अच्छा एहसास हुआ। किन्तु आनंद की अनुभूति का ये नजरिया असल में शारीरिक संतुष्टि और उत्तेजना से अलग हो सकता है। तो इस आधार पर  निष्कर्ष निकलना सही नहीं।

दिमाग का फितूर

और कुछ हो न हो, इस बात के ठोस सबूत हैं की महिलाओं से ज्यादा लिंग के आकार का महत्व पुरुषों के दिमाग पर हावी रहता है. कई अध्यन इस बारे में दर्शाते हैं. अब तक की सबसे बड़ी रेसेअर्चोन में से एक ये दर्शाती है की 85 फीसदी महिलाएं अपने पुरुष साथी के लिंग के आकार से संतुष्ट थी। जबकि अपने लिंग के आकार से संतुष्ट पुरुषों की संख्या 55 फीसदी ही थी। तो आखिर ये शंका कहाँ से उत्पन्न होती है? मीडिया, खासकर पोर्न शायद ये सन्देश देता है की पुरुषों की असली मर्दानगी बड़े लिंग से ही है। और पोर्न विडियो बड़े लिंग के बारे में महिलाओं की बनावटी प्रतिक्रिया इस असुरक्षा को और हवा देती है।

और क्यूंकि ये सुरक्षा बहुत से पुरुषों के दिमाग में में घर करती रही है, लिंग के आकार को बढाने वाले उत्पादों का बाज़ार भी निरंतर गर्म होता जा रहा है- बावजूद इसके की असल में इन् उत्पादों से कोई असर नहीं पड़ता। तो क्या साइज़ सचमुच मेटर करती है? जी हाँ- पुरुषों के लिए। महिलाएं अपने पुरुषों के लिंग के आकार को लेकर सहज ही रहती हैं।