यहां पैदा होते ही सेक्स वर्कर बनने के लिए तैयार होती हैं लड़कियां…

11707640_996639213714734_6428426608231489841_n

महिलाओं के प्रति क्रूरता की कहानी सदियों से चली आई हैं लेकिन 21वीं सदी में भी देश में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर पैदा होते ही लड़कियों को सेक्स वर्कर बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है।

जी हां, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का सोनागाछी इलाका ऐसा है जो पूरे एशिया में देह-व्यापार के लिए जाना जाता है। असल में जहां कई लड़कियों को जबरदस्ती देह-व्यापार में धकेला जाता है तो वहीं कुछ ब‌‌च्चियां ऐसी भी होती हैं जिनको पैदा होते ही सैक्स वर्कर बनाने की तैयारियां शुरू करवा दी जाती हैं।

लगभग बारह हजार लड़कियां सोनागाछी में देह-व्यापार के धंधे में हैं। ये वो लड़कियां हैं जिनकी उम्र 18 साल से कम है। आपको बता दें कि सोनागाछी पर एक अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री में बनाई जा चुकी है, जिसका नाम था ‘बॉर्न इंटू ब्रॉथेल’। इस धंधे में आने के बाद सोनागाछी की कई महिलाएं मैडम बनने का काम करती हैं।

Click here to play >> Born Into Brothels 2004 [Oscar winning documentary]

यहां पैदा होते ही सेक्स वर्कर बनने के लिए तैयार होती हैं लड़कियां…