महिला कण्डोम कैसे पहने – सेक्स के समय महिला कण्डोम से कुछ आवाज़ हो सकती है

महिला कण्डोम कैसे पहने

महिला कण्डोम कैसे पहने2

महिला कण्डोम सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं होते हैं। जि़म्बाव्वे में, लिंग के महिला कण्डोम के भीतरी घेरे को छूने पर होने वाले सुहावने एवं गुदगुदे एहसास को पुरुषटेकेनयेन्जा़कहते हैं।

कंडोम पहनने के बाद कई भारतीय महिलाओं को उनका पहला ओर्गास्म (चरमआनंद) हुआ।

1. अंदर कि रिंग को दबाइये (छोटी वाली), ताकि उनके कोने एक दूसरे को छू सके।

2. अंदर कि रिंग को धकेलिए जहाँ तक वो जा सके और बड़ी रिंग को बाहर कि तरफ रखिये।

3. अपने साथी एक लिंग को बाहरी रिंग कि तरफ घुसने में मदद करिये।

4. सेक्स समाप्ति के बाद, कंडोम को तीन बार मरोड़िए, और बाहर कि तरफ खीच कर निकालिये।

महिला कण्डोम कैसे पहने

महिला कण्डोम पहनने के सुझाव

’’मुझे तब छेड़ें या सताएँ जब तक मैं नियंत्रण  खो दूँ‘‘
साथी को आपकी योनि में कण्डोम डालने को कहें और फिर वे अपनी उंगली या लिंग से टिठनी या बाहरी एवं भीतरी होंठ पर बाहरी घेरे को सहला सकते हैं।

’’देखें पर छुएँ नहीं‘‘
विकल्प के रुप में, आप अपने साथी के सामने कण्डोम पहनें। वे आपको ऐसा करते देख तो सकते हैं पर आपको छू नहीं सकते हैं।

ज़ोरदार – ज़बरदस्त!
जब पुरुष  का लिंग महिला कण्डोम के भीतरी घेरे को छूता है तो बहुत सी महिलाओं को अच्छा लगता है। स्वयं कोशिश करके देखें, आपको कैसा लगता है……..कहा जाता है यह पुरुष के लिए भी बहुत उत्तेजक होता है – इतना की घाना में, पुरुष हस्तमैथुन करने के लिए महिला कण्डोम खरीदते हैं।

’’आप मेरी उत्तेजना बढ़ा रहे हैं‘‘
पुरुष कण्डोम के विपरीत, महिला कण्डोम पॉलीयुरेथेन से बने होते हैं जो लेटेक्स से पतला होता है। इतना पतला की सेक्स के समय आप अपने साथी के शरीर की गरमी को महसूस कर सकते हैं।

’’यह आवाज़ तभी आती है जब आप ठीक तरह से करते हैं‘‘
सेक्स के समय महिला कण्डोम से कुछ आवाज़ हो सकती है जो कुछ लोगों का मन सेक्स की तरफ़ से हटा सकती है। हालांकि, साथी से कहा जा सकता है की जब आप ठीक तरह से सेक्स करते हैं तभी इससे सेक्सी आवाज़ आती है।