‘डेन्टल डैम’ मुख मैथुन करते समय योनि के ऊपर रखने के लिए
‘डेन्टल डैम’ मुख मैथुन करते समय योनि के ऊपर रखने के लिए
‘डेन्टल डैम’ क्या है और मुझे यह कहां मिल सकता है?
‘डेन्टल डैम’, रबर का बना एक वर्गाकार टुकड़ा होता है जिसका उपयोग लड़की के साथ मुख मैथुन करते समय उनकी योनि के ऊपर रखने के लिए कर सकते हैं। उन्हें ‘डेन्टल डैम’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनको दांतों के इलाज़ के लिए बनाया गया था, सेक्स के लिए नहीं!
आप, इंटरनेट के माध्यम से वास्तविक ‘डेन्टल डैम’ खरीद सकते हैं। हालांकि किसी कंडोम का आयताकार टुकड़ा काटकर इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इससे भी सस्ता उपाय है किसी प्लास्टिक क्लिंग फिल्म (चपटे टुकड़े या चपटी पर्त) का प्रयोग करना। यह सुनिश्चित कर लें कि इनमें छोटे-छोटे छिद्र न हों।
विशेषकर जब लड़की का मासिक धर्म हो रहा हो, तो आप अपने मुंह में खून के प्रवेश से बचने के लिए डेन्टल डैम’ का प्रयोग कर सकते हैं। आप गुदा में मुख मैथुन करते समय भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।